संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अशोक कालीन पाषाण स्तूप की खोज

चित्र
  उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के फिरोजपुर ग्राम की कोठी पहाड़ी में मिला उत्तर भारत का पहला अशोक कालीन पाषाण स्तूप   ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के पुरास्थलों की विलक्षण खोज की कड़ी में भीखमपुर से मिली बुध्द तथा बोधिसत्व की प्रतिमाएँ और पुरातात्विक महत्व का विशाल टीला दौलतपुर की पहाड़ी में  पुरापाषाणिक औजारों तथा चित्रित शैलाश्रयों की खोज से पुरातात्विक अनुसंधान के खुलेंगे नवीन आयाम परिचय - उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह जिला प्रागैतिहासिक काल से लेकर वर्तमान तक अनेक सांस्कृतिक क्रियाकलापों का क्षेत्र रहा है। इस जनपद में प्रवाहमान छोटी - बड़ी नदियां सभ्यताओं में फलने - फूलने में अहम रही हैं। चंदौली जिले का पुरातात्विक अन्वेषण सर्वप्रथम 1875-76 ई० में सर् अलेक्जेंडर कनिंघम , 1877-78 ई० में ए०सी०एल० कार्लाइल तथा उसके बाद 1891 ई० में ए० फ़्यूहरर जैसे पुराविदों ने किया । क्षेत्र में हुए पुरातात्त्विक अन्वेषण के फलस्वरूप प्रागैतिहासिक काल से लेकर ऐतिहासिक तक के विभिन्न शैल - चित्रों से युक्त शैलाश्रयों , सूक्ष्मपाषाणिक , ताम्रपाषाणिक तथा लौह काल से संबंधित